Delhi-NCR, State, हिंदी न्यूज़

लाल किला हिंसा में वांछित आरोपी गुरजोत सिंह पंजाब से गिरफ्तार

लाल किला हिंसा में वांछित आरोपी गुरजोत सिंह पंजाब से गिरफ्तार

नई दिल्ली डेस्क/ दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम ने किसानों की ट्रैक्टर रैली के दौरान लाल किला हिंसा के आरोप में वांछित गुरजोत सिंह को पंजाब के अमृतसर से गिरफ्तार किया है। स्पेशल सेल के एक अधिकारी ने आज बताया कि गुरजोत सिंह को पंजाब के अमृतसर से गिरफ्तार किया गया है।

गणतंत्र दिवस के दिन किसानों की ट्रैक्टर रैली के दौरान लाल किला पर झंडा फहराने के आरोप में यह फरार चल रहा था। दिल्ली पुलिस ने गुरजोत की गिरफ्तारी पर एक लाख रुपये का इनाम रखा था।

पुलिस उपायुक्त (विशेष प्रकोष्ठ) संजीव कुमार यादव ने बताया, ‘‘सिंह को पंजाब में अमृतसर से गिरफ्तार किया गया। उसकी गिरफ्तारी के लिए एक लाख रुपये का ईनाम घोषित किया गया था।’’

गौरतलब है कि तीन कृषि कानून के विरोध में 26 जनवरी को किसानों ने ट्रैक्टर रैली निकली थी। इस दौरान दिल्ली के कई इलाकों में हिंसक झड़पें हुई थी। प्रदर्शनकारियों के एक समूह ने लाल किला पर धार्मिक झंडा लगा दिया था और इस मामले में गुरजोत को भी आरोपी बनाया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *