Site icon TV INDIA LIVE

जानिये स्त्रियों की हथेलियों में पाई जाने वाली कौन सी आकृति होती है शुभ

जानिये स्त्रियों की हथेलियों में पाई जाने वाली कौन सी आकृति होती है शुभ

TIL Desk #Astro/ हस्तरेखा के अनुसार हथेली में रेखाओं के अलावा कुछ खास आकृति भी होती हैं। ये खास आकृति स्त्रियों और पुरूषों के भविष्य के बारे में अलग-अलग संकेत देते हैं। हस्तरेखा के अनुसार स्त्रियों के हाथों में कुछ खास निशान होते हैं। जिनके द्वारा भविष्य में धन लाभ, सुख, सम्पति के बारे में जाना जा सकता है।

१. जिस स्त्री की हथेली के बीच में त्रिभुज या धनुष जैसा निशान होता है उसको हर तरह का सुख मिलता है और वो भाग्यशाली होती हैं।

२. जिस स्त्री की हथेली गुलाबी या हल्की लालिमा वाली हो और हाथों में स्वस्तिक का निशान बनता हो तो ऐसी स्त्रियां जहां रहती हैं वहां पैसों की कमी नहीं होती।

३. जिस स्त्री की दाहिनी हथेली में तराजू और बांई हथेली में हाथी या बैल जैसा निशान बन रहा हो उसका जीवनसाथी बड़ा बिजनेसमैन होता है।

४. यदि किसी स्त्री की हथेली में कमल या मछली जैसी आकृति बन रही हो तो उसका जीवन सुख और सुविधाओं से भरा होता है।

५. जिस स्त्री की हथेली में शंख, चक्र या पद्म का चिन्ह होता है तो उसका पुत्र बड़ा अधिकारी या राजा के समान जीवन जीने वाला होता है।

Exit mobile version