Site icon TV INDIA LIVE

कर्ज अधिक हो गया है या आपके घर में परेशानियां ही परेशानियां है तो करें ये उपाय

कर्ज अधिक हो गया है या आपके घर में परेशानियां ही परेशानियां है तो करें ये उपाय

TIL Desk #Astro/ किसी भी व्यक्ति के लिए कर्ज बहुत बड़ी समस्या होती है। कर्ज में डूबा हुआ व्यक्ति सदैव चिंता में रहता है, मानसिक परेशानियां बनी रहती हैं। कई बार कर्ज को चुकाना बहुत मुश्किल हो जाता है और व्यक्ति सालों तक कर्ज के बोझ तले दबा रहता है, अगर आपको किसी कारणवश कर्ज लेना पड़ रहा है तो आप कुछ बातों का ध्यान रख कर उस कर्ज को आसानी से चुका सकते हैं।

सर्वमान्य तथ्य है कि युगों पहले भागीरथ जी गंगा की धारा को पृथ्वी पर लाये थे, भागीरथ जी गंगा की धरा को हिमालय के जिस मार्ग से लेकर मैदान में आए वह मार्ग जीवनदायनी दिव्य औषधियों व वनस्पतियों से भरा हुआ है। इस कारण भी गंगा जल को अमृततुल्य माना जाता है।

गंगाजल की महिमा का गुणगान किसी से छिपा नहीं है। हिन्दू धर्म ही नहीं बल्कि दुनिया के सभी धर्मो में मां गंगा का महत्त्वपूर्ण स्थान है। गंगा की महिमा युगों युगों से चली आ रही है। इसके जल को अमृत की संज्ञा दी गई। आज भी गंगाजल को लेने के लिए देश दुनिया से श्रद्धालु पहुँचते है।

इसके कुछ उपायों के जरिए धन सहित अन्य समस्‍याओं से निजात पाई जा सकती है।

01. पुराना धन प्राप्ति के साथ अच्छा व्यवसाय और बेहतरीन नौकरी के लिए भगवान शिव को बिल्वपत्र, कमल और गंगाजल चढ़ाएं। आपके पास हर तरह की सम्पन्नता आने लगेगी।

02. भगवान शिव को गंगाजल अतिप्रिय है | शिव जी को गंगाजल चढ़ाने से वे अति प्रसन्न होते हैं । इससे इंसान को मोक्ष और शुभ लाभ दोनों ही मिलते हैं।

03. पुराणों के अनुसार गंगाजल को हमेशा घर पर रखने से सुख और संपदा बनी रहती है। इसलिए एक पात्र में हमेशा गंगाजल भरकर रखें।

04. यदि आपके ऊपर कर्ज अधिक हो गया है या घर में परेशानियां ही परेशानियां हो तो आप गंगाजल को पीतल की बोतल में भरें और उसे अपने घर के कमरे में उत्तर पूर्व दिशा में रख दें। इससे आपकी समस्या हल हो जाएगी।

Exit mobile version