Site icon TV INDIA LIVE

अखिलेश का लोगों से केरल के लिए चंदा देने का आग्रह

अखिलेश का लोगों से केरल के लिए चंदा देने का आग्रह

लखनऊ डेस्क/ समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को उत्तर प्रदेश के लोगों व अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं व नेताओं से बाढ़ प्रभावित केरल के लिए हर तरह की संभव मदद करने की अपील की।

अखिलेश ने यह अपील कई ट्वीट में केरल के लोगों की वित्तीय व अन्य सहायता की बात कहने के बाद की है। केरल सदी की सबसे भयावह बाढ़ का सामना कर रहा है।

उन्होंने कहा कि वह और उनकी पत्नी डिंपल यादव बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए निजी तौर पर मदद कर रहे हैं। डिंपल यादव लोकसभा सांसद हैं।

सपा के कार्यकर्ताओं को दवाइयों और खाद्य सामग्रियों के साथ केरल जाने को कहा गया है। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक ओ.पी.सिंह ने पुलिस कर्मियों से एक दिन का वेतन बाढ़ पीड़ितों को देने का आग्रह किया है।

Exit mobile version