Site icon TV INDIA LIVE

अहमदाबाद : मोदी ने ट्रंप को गले लगाया, मेलानिया से हाथ मिलाया

अहमदाबाद : मोदी ने ट्रंप को गले लगाया, मेलानिया से हाथ मिलाया

अहमदाबाद डेस्क/ भारत के दो दिवसीय दौरे पर सोमवार को गुजरात के अहमदाबाद पहुंचे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप का स्वागत रेड कारपेट पर किया गया। उनके साथ उनकी बेटी इवांका ट्रंप और 12 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल भी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्रंप को गले लगाकर उनका स्वागत किया और मेलानिया से हाथ मिलाया।

एयरफोर्स वन विमान से सबसे पहले इवांका ट्रंप और उनके पति जारेड कुशनर बाहर आए। इसके कुछ समय बाद राष्ट्रपति ट्रंप और मेलानिया भी विमान से बाहर आए और उन्होंने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया। इसके बाद ट्रंप दंपत्ति अमेरिका के राष्ट्रपति की काले रंग की कार ‘बीस्ट’ में सवार हो गए।

राष्ट्रपति के तौर पर ट्रंप का यह पहला आधिकारिक भारत दौरा है। ट्रम्प परिवार 5 टियर सुरक्षा घेरे में रहेंगे। अमेरिका के प्रथम परिवार की अंदरूनी सुरक्षा का पूरा जिम्मा अमेरिकी सीक्रेट सर्विस के हवाले रहेगा और इन तक पहुंच केवल भारतीय लायजनिंग अधिकारियों की ही होगी। दूसरे चक्र में एनएसजी, चेतक कमांडो, अर्ध सैनिक बल और अंत में बाहरी सुरक्षा व देखरेख की जिम्मेदारी गुजरात, उत्तर प्रदेश और दिल्ली पुलिस के 25 हजार जवानों की रहेगी। ट्रम्प की हर घंटे की सुरक्षा पर करीब डेढ़ करोड़ और 36 घंटे की यात्रा में सुरक्षा पर 100 करोड़ रुपए खर्च होंगे।

Exit mobile version