Site icon TV INDIA LIVE

इंडियन रेलवे की व्यवस्थायें खस्ता हाल! क्या होगा मोदी के स्वछता अभियान का ?

TIL Desk/Lucknow- इंडियन रेलवे के एक यात्री ने दिनांक 23-06-2016 को यह तस्वीरें टीवी इंडिया लाइव को भेजी है| ये रेलवे प्लेटफार्म नॉदर्न रेलवे के लखनऊ का है जिस पर देश की शान कही जाने वाली ट्रेन डिब्रूगढ़ से नई दिल्ली जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस खड़ी है| यह लखनऊ का प्लेटफार्म नंबर 6 है जो गंदगी से भरापूरा है| तस्वीरों में आप देख सकते है राजधानी ट्रेन के शौचालय का शीशा भी टूटा है और एक व्यक्ति को शौच करते लोग देख रहे है, हमारे पास कई तस्वीरें है जिसमें राजधानी के कई कोच के शौचालय के शीशे टूटे है|
ये तस्वीरें इंडियन रेलवेज और मोदी सरकार के स्वछता अभियान को मुंह चिढ़ा रही है| रेलवे लाइन भी कूड़े और गंदगी से पटी पड़ी है| यात्री ने हमें यह भी लिखा है 35 मिंनट देर से आई राजधनी का इंतज़ार करना चारों तरफ फैली बदबू से मुश्किल हो रहा था| स्टेशन मास्टर ने प्लेटफार्म 1 की जगह राजधानी को 6 पर क्योँ लिया उन्हें यह समझ नहीं आ रहा क्या उनको इस गन्दगी का अहसाह नहीं था|
यह बात तो तय है कि ग़लतियाँ रेलवे विभाग से होती ही रहती है पर स्वछता के लिए हमारा भी निजी दाईत्व बनता है|

—–
Like us: www.facebook.com/tillucknowexpress
(Log on www.tvindialive.in | tvindialive.com | tvindialive.org

Exit mobile version