Sports, हिंदी न्यूज़

कई बार आप भूल जाते हैं.. वो धोनी हैं या सुशांत : वाटसन

कई बार आप भूल जाते हैं.. वो धोनी हैं या सुशांत : वाटसन

स्पोर्ट्स डेस्क/ सुशांत सिंह ने भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक में उनका किरदार निभाया था। सुशांत ने रविवार को अपने बांद्रा स्थित घर में आत्महत्या कर ली। इसके बाद आस्ट्रेलिया के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी शेन वाटसन ने ट्विटर के माध्यम से बताया कि वह किस तरह धोनी की बायोपिक में सुशांत के अभिनय से प्रभावित हुए थे।

वाटसन ने लिखा, मैं सुशांत के बारे में लगातार सोच रहा हूं। यह बेहद दुखद है। अनटोल्ड स्टोरी में कई बार आप भूल जाते हो कि ये सुशांत है या धोनी। शानदार कलाकारी और अब विश्व उनके यहां न होने से खाली सा हो गया है। जल्दी चले गए।

सुशांत को सबसे पहले उनके घरेलू नौकर ने रविवार की सुबह बांद्रा स्थित आवास पर फांसी पर लटका देखा था। वह कथित तौर पर पिछले कुछ महीनों से अवसाद से जूझ रहे थे और उसी का इलाज भी करा रहे थे। पिछले कुछ महीनों के उनके सोशल मीडिया पर किए गए पोस्ट से पता चलता है कि उन्होंने अपने मन की स्थिति से लड़ने के लिए योग और ध्यान की भी कोशिश की थी।

अभिनेता बिहार से हैं और मुंबई शिफ्ट होने से पहले पटना और नई दिल्ली में पढ़े थे। पवित्र रिश्ता के साथ छोटे पर्दे पर खुद को स्थापित करने के बाद, उन्होंने फिल्म काई पो चे! के साथ बड़े पर्दे पर डेब्यू किया। वह शुद्ध देसी रोमांस, बायोपिक एम.एस.धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी, केदारनाथ और छिछोरे सहित कई फिल्मों में अपने अभिनय के लिए सराहे गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *