Site icon TV INDIA LIVE

टोल प्लाजा के बाद अब मुज़फ्फरनगर में पुलिस लाइन क्वार्टर भी हुए भगवा

टोल प्लाजा के बाद अब मुज़फ्फरनगर में पुलिस लाइन क्वार्टर भी हुए भगवा

मुजफ्फरनगर डेस्क/ यूपी सरकार के शासन में रोडवेज बसे, सब्ज़ी मंडी और हाईवे के टोल प्लाज़ा के बाद अब यूपी पुलिस के आवास भी भगवा हो गए हैं। मुज़फ्फरनगर में पुलिस लाइन के पुलिस क्वार्टर पर भगवा रंग देखने को मिल रहा है। पिछले कई वर्षों से पीले रंग में दिखाई देने वाले पुलिस लाईन में बने क्वार्टरो को पूरी तरह भगवा रंग में रंगा गया है। जो इस समय ख़ासा चर्चा का विषय बना हुआ।

एसपी पुलिस लाइन ने बताया कि पुलिस लाइन के भवन काफी जर्जर हो चुके थे। इनका मरम्मत कार्य कराया गया है। मकानों में टाइल्स और अन्य अच्छी सुविधाएँ दी गयी हैं। इसी क्रम में कलर भी करवाया गया। हालांकि भगवा रंग में रंगे जाने को लेकर उन्होंने कहा यह कोई बहुत बड़ा मुद्दा नहीं है। रंग से कोई फर्क नहीं पड़ता।

इससे पहले यूपी की कई सरकारी बसें भगवा रंग की हो चुकी हैं। खुद योगी आदित्यनाथ ने इन्हें हरी झंडी दिखा कर रवाना किया था। यूपी सरकार हर साल सूचना डायरी प्रकाशित कराती है। अब ये सूचना डायरी भी भगवा रंग की हो गई है। इन दिनों जितने भी सरकारी कार्यक्रम होते हैं उसमें मंच से लेकर सोफ़े तक का रंग भगवा रहता है। सीएम योगी आदित्यनाथ का ऑफ़िस इसी रंग में रंगा है। लखनऊ के एनेक्सी भवन के दीवारों पर भगवा रंग चढ़ा था। योगी खुद भी भगवाधारी हैं वो हमेशा भगवा कपड़ा ही पहनते हैं।

Exit mobile version