Site icon TV INDIA LIVE

धोनी की पत्नी को चाहिए हथियार, लाइसेंस के लिए किया आवेदन

धोनी की पत्नी को चाहिए हथियार, लाइसेंस के लिए किया आवेदन

स्पोर्ट्स डेस्क/ भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी ने रांची जिला प्रशासन में हथियार के लाइसेंस के लिए आवेदन किया है। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक साक्षी ने यह कहते हुए लाइसेंस मांगा है कि वो अधिकतर समय रांची में अकेले रहती हैं। उन्होंने कहा है कि उन्हें अपनी सुरक्षा का डर है।

महेंद्र सिंह धोनी के पास भी एक लाइसेंस वाली पिस्टल हैं। ये उन्होंने 9 साल पहले 2010 में खरीदी थी। इसके लाइसेंस के लिए भी धोनी को काफी मेहनत करनी पड़ी थी। दरअसल 2008 में धोनी से एक अज्ञात बदमाश ने 50 लाख की रंगदारी मांगी थी। जिसके बाद उन्होंने FIR भी दर्ज कराई थी।

धोनी रांची में रातू के दलादिली इलाके में एक आलीशान घर में रहते हैं, जो शहर से थोड़ा दूर है और कई एकड़ में फैला है। हालांकि खबरों के मुताबिक धोनी के इस घर में अत्याधुनिक हथियारों से लैस 7 गार्ड्स तैनात रहते हैं.

साक्षी ने अपील में कहा है, मुझे काम के लिए अकेले जाना पड़ता है और मुझे अपनी सुरक्षा का डर भी है। धोनी के पास पहले ही उनके नाम से लाइसेंस है। धोनी अपने परिवार के साथ डालाडाली स्थित फार्महाउल में शिफ्ट हो चुके हैं। पहले वह हर्मू हाउसिंग कालोनी में रहा करते थे।

Exit mobile version