Site icon TV INDIA LIVE

मायावती पर भाजपा विधायक का विवादित बयान, सपा-बसपा का पलटवार

मायावती पर भाजपा विधायक का विवादित बयान, सपा-बसपा का पलटवार

लखनऊ डेस्क/ बसपा सुप्रीमो मायावती पर दिए भाजपा विधायक के विवादित बयान पर उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और बसपा महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने पलटवार किया है। अखिलेश ने जहां इस बयान को भाजपा का दिवालियापन करार दिया है। वहीं, सतीश मिश्रा ने कहा है कि भाजपा नेताओं ने अपना मानसिक संतुलन खो दिया है।

मिश्रा ने कहा कि हमारी पार्टी प्रमुख के लिए जिन शब्दों का इस्तेमाल किया गया है, वो भाजपा के स्तर को प्रदर्शित करता है। उन्होंने कहा कि सपा और बसपा के गठबंधन के बाद भाजपा नेता मानसिक संतुलन खो बैठे हैं। उन्हें आगरा या बरेली के मानसिक अस्पताल में भर्ती कराया जाना चाहिए।

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्विटर अकाउंट पर लिखा- “मुगलसराय से भाजपा की महिला विधायक ने जिस तरह के आपत्तिजनक अपशब्द सुश्री मायावती जी के लिए प्रयोग किए हैं वे घोर निंदनीय हैं। ये भाजपा के नैतिक दिवालियापन और हताशा का प्रतीक है। ये देश की महिलाओं का भी अपमान है।” गौरतलब हो कि विधायक साधना सिंह ने बसपा प्रमुख पर विवादित बयान दिया था।

Exit mobile version