Site icon TV INDIA LIVE

यूपी में आज न तो कानून बचा है न व्यवस्था : अखिलेश

यूपी में आज न तो कानून बचा है न व्यवस्था : अखिलेश

लखनऊ डेस्क/ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने माफिया डॉन मुन्ना बजरंगी की जेल में हुई हत्या को लेकर योगी सरकार पर निशाना साधा है।

उन्होंने कहा कि आज यूपी में न तो कानून बचा है न व्यवस्था, हर तरफ दहशत का माहौल है। सपा प्रमुख ने कहा कि प्रदेश की जनता बहुत डरी-सहमी है, प्रदेश ने ऐसा कुशासन व अराजकता का दौर पहले कभी नहीं देखा।

अखिलेश ने अपने आधिकारिक ट्विटर एकाउंट पर एक ट्वीट में लिखा है, आज यूपी में न तो कानून बचा है न व्यवस्था। हर तरफ दहशत का वातावरण है। अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि व जेल में भी हत्याएं कर रहे हैं। ये सरकार की विफलता है।

गौरतलब है कि सोमवार की सुबह मुन्ना बजरंगी की बागपत जेल में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बजरंगी की पत्नी सीमा सिंह ने अपने पति की हत्या के लिए धनंजय सिंह और मनोज सिन्हा को जिम्मेदार ठहराया है।

Exit mobile version