Site icon TV INDIA LIVE

रोहित शर्मा टी-20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने

रोहित शर्मा टी-20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने

स्पोर्ट्स डेस्क/ भारत के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा अंतर्राष्ट्रीय टी-20 में सबसे अधिक रन बनाने में वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल को पीछे छोड़ा। रोहित ने लेग स्पिनर ईश सोढी को फाइन लेग में छक्का लगाकर गुप्टिल को पछाड़ा। गुप्टिल (2272 रन) को पछाड़ने के लिये रोहित को 35 रन की जरूरत थे।

रोहित ने 93 मैचों में 2288 रन बना लिये हैं। उन्होंने पाकिस्तान के हरफनमौला शोएब मलिक (2263) को भी पछाड़ा जो तीसरे स्थान पर हैं। भारतीय कप्तान विराट कोहली (2167 रन) चौथे और न्यूजीलैंड के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज ब्रेंडन मैकुलम (2140) पांचवें स्थान पर हैं। रोहित टी20 क्रिकेट में गुप्टिल और क्रिस गेल के बाद 100 छक्के लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए।

Exit mobile version