Site icon TV INDIA LIVE

सरकार का बड़ा ऐलान, राष्ट्रीय राजमार्गों पर अब नहीं देना होगा टोल टैक्स

सरकार का बड़ा ऐलान, राष्ट्रीय राजमार्गों पर अब नहीं देना होगा टोल टैक्स

नई दिल्ली डेस्क/ देश में कोरोनावायरस के संक्रमण को देखते हुए केन्द्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने घोषणा की है गुरुवार से अस्थाई तौर पर राष्ट्रीय राजमार्गो पर टोल टैक्स नहीं लगेगा। इस बाबत सभी जगज सूचना दी जा चुकी है। इस बात की घोषणा केंद्रीय सड़क और परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार देर शाम की।

उन्होंने कहा कि आपात सेवाओं के काम में लगे लोगों का काम आसान करने के लिए देश में अस्थायी तौर पर राष्ट्रीय राजमार्गों पर टोल नहीं लिया जाएगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा, कोविड-19 को देखते हुए आदेश दिया जाता है कि देश के सभी टोल प्लाजा पर टोल लेने का काम बंद किया जाए|

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इससे आपात सेवाओं के काम में लगे लोगों को मदद मिलेगी। मंत्री ने कहा कि सड़कों का प्रबंधन और टोल प्लाजा पर आपात संसाधन की मौजूदगी पहले की तरह ही रहेगी।

Exit mobile version