Uttar Pradesh, हिंदी न्यूज़

आगरा में एकसाथ 6.70 लाख पौधे रोपे जाएंगे

TIL Desk/Agra-18 जुलाई को पांच करोड़ पौधे रोपकर उत्तर प्रदेश सरकार विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारी कर रही है| इस उपलक्ष में आगरा भी पौधरोपण में रिकॉर्ड बनाने जा रहा है। जिले के 80 स्थानों पर एक ही दिन में 6.70 लाख पौधे रोपे जाएंगे। इसमें अधिकांश स्थान देहात क्षेत्र के हैं। सबसे ज्यादा फतेहाबाद और पिनाहट ब्लाक में पौधे लगाए जाएंगे। इसकी तिथि घोषित कर अभी से तैयारी शुरू कर दी गई है।
 
पहले यह पौधरोपण 11 जुलाई को प्रस्तावित था लेकिन इस दिन भड़रिया नवमी (अबूझ सहालग) है। ऐसे में ग्रामीण मजदूर मिलना मुश्किल होगा। सिर्फ वन विभाग के ही कर्मचारी इतनी संख्या में पौधे नहीं रोप सकते। इसलिए तिथि बदल दी गई। स्थानीय वन विभाग अधिकारियों को इसकी सूचना प्राप्त हो गई है। जिले के 08 ब्लाकों में 80 स्थानों पर पौधे रोपने की रूपरेखा तैयार कर ली गई है। आगरा-शमसाबाद रोड के किनारे सात हजार पौधे रोपने की तैयारी है। अछनेरा ब्लॉक के रुनकता, खंदौली के नराइच और खेरागढ़ के चीत में सबसे ज्यादा पौधे लगाए जाएंगे, लेकिन इनकी संख्या अभी निर्धारित नहीं है।
www.facebook.com/tilagralive
——-
tvindialive.com | tvindialive.org | tvindialive.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *