Bihar, State, हिंदी न्यूज़

आदित्य सचदेवा रोडरेज मामला: सुप्रीम कोर्ट ने रॉकी यादव की जमानत पर लगायी रोक, जाना होगा जेल

आदित्य सचदेवा रोडरेज मामला:सुप्रीम कोर्ट ने रॉकी यादव की जमानत पर लगायी रोक, जाना होगा जेल

पटना डेस्क/ बहुचर्चित रोडरेज मामले में आरजेडी नेता के बेटे रॉकी यादव की मुश्किले बढ़ गई है। सुप्रीम कोर्ट ने रॉकी की जमानत पर रोक लगा दी है। इस फैसले के बाद रॉकी को दोबारा जेल जाना पड़ सकता है। गया में रोडरेज में आदित्य सचदेवा नाम के युवक की हत्या मामले में रॉकी मुख्य आरोपी था। जिसे हाईकोर्ट ने जमानत पर रिहा किया था।

हाई कोर्ट से रॉकी को जमानत मिलने के बाद आदित्य सचदेवा के परिजनों ने निराशा जताई थी। उसे पटना हाई कोर्ट से जमानत मिली थी। इसके बाद बिहार सरकार ने उसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाने का फैसला किया। सरकार का पक्ष सुनने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने इस जमानत को हाई कोर्ट की तरफ से हुई गलती मानते हुए रोक लगा दी है। अब रॉकी यादव को अपना पक्ष रखना होगा और बताना होगा कि क्यों न स्थाई रूप से उसकी जमानत रद्द कर दी जाए।

आदित्य सचदेवा के पिता श्याम सचदेवा ने बिहार सरकार से रॉकी की जमानत को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने की गुजारिश की थी। गौरतलब हो कि इसी साल मई में ओवरटेकिंग को लेकर हुए विवाद में 12वीं के छात्र आदित्य सचदेवा की गोली मारकर हत्या हुई थी। उस वक्त सचदेवा आपने दोस्तों के साथ स्विफ्ट कार से घर लौट रहे थे। इस मामले में रॉकी के पिता बिंदी यादव और उसके बॉडीकार्ड की भी गिरफ्तारी हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *