State, Uttar Pradesh, हिंदी न्यूज़

उप्र सरकार के एक और मंत्री सतीश महाना कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी

उप्र सरकार के एक और मंत्री सतीश महाना कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी

लखनऊ डेस्क/ उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण तेजी से फैलता जा रहा है। यूपी सरकार के मंत्री भी कोरोना संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। अब तक दो मंत्रियों की मौत हो चुकी है। आज यूपी सरकार के मंत्री सतीश महाना की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।

दो दिन पहले ही कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी। सतीश महाना ने खुद ही टि्वट कर इसकी जानकारी दी है। यूपी सरकार के मंत्री सतीश महाना ने खुद ही टि्वट कर इसकी जानकारी दी है।

औद्योगिक मंत्री सतीश महाना ने कहा है कि शुक्रवार को मैने अपना कोविड टेस्ट कराया था। इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पिछले कुछ दिनों में सम्पर्क में आने वाले लोग अपनी जांच करा लें। मैंने खुद को होम आइसोलेट कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *