State, Uttar Pradesh, हिंदी न्यूज़

कानपुर शूटआउट मामले में १२ दिन से फरार शशिकांत पांडेय गिरफ्तार

कानपुर शूटआउट मामले में १२ दिन से फरार शशिकांत पांडेय गिरफ्तार

लखनऊ डेस्क/ उत्तर प्रदेश के कानपुर शूटआउट मामले में 12 दिन से फरार 50 हजार रुपए का इनामी शशिकांत पांडे को यूपी एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया है। शशिकांत का पिता प्रेमप्रकाश पांडे 3 जुलाई की सुबह पुलिस मुठभेड़ में मारा गया था। इससे पहले एसटीएसफ ने ग्वालियर से शशिकांत के दो मददगारों को हिरासत में लिया था। दोनों शशिकांत के सगे संबंधी हैं। पुलिस ने शशिकांत की निशानदेही पर गैंगस्टर विकास दुबे के घर से दो एके 47 और 17 कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी ने अपने घर में भी इसांस राइफल, 20 जिंदा कारतूस छिपा रखे थे। यह जानकारी एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने दी है।

एडीजी ने बताया कि 2 जुलाई को बिकरु गांव में पुलिस टीम पर विकास दुबे और उसकी गैंग ने हमला कर दिया था। इसमें सीओ समेत 8 पुलिसवाले मारे गए थे। विकास की गैंग ने सरकारी असलहा भी लूट लिए थे। मामले की जांच के लिए कई टीमें गठित की गई हैं। मंगलवार तड़के एसओजी टीम, शिवराजपुर पुलिस और रेलवे बजार पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर इनामी बदमाश शशिकांत को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में शशिकांत ने बताया कि पुलिस से लूटे गए असलहे विकास के घर में छिपाए गए थे।

एडीजी ने बताया कि इस मामले में 21 अभियुक्त नामजद थे। इनमें से श्याम दुबे, दयाशंकर अग्निहोत्री और शशिकांत दुबे को गिरफ्तार किया गया है। मुख्य आरोपी विकास दुबे समेत 6 अभियुक्त एनकाउंटर में मारे जा चुके हैं। 11 अभियुक्तों की तलाश जारी है। चौबेपुर थाने के तत्कालीन इंचार्ज और एसआई के खिलाफ भी केस दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में जो भी कार्रवाई होगी, नियम और कानून के अनुसार होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *