हिंदी न्यूज़

काबुल से अगवा हुई भारतीय महिला जूडिथ डिसूजा सकुशल रिहा

नई दिल्ली डेस्क/ डेढ़ महीने पहले काबुल से अगवा हुई भारतीय महिला जूडिथ डिसूजा को आतंकियों के कब्जे से सकुशल रिहा करवा लिया है। यह जानकारी खुद विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ट्वीट कर दी। उन्होंने कहा कि जूडिथ अब हम सबके साथ है, सुरक्षित है। जल्द ही वह काबुल से अपने घर लौटेगी।

बताया जा रहा है कि  जूडिथ शनिवार शाम तक दिल्ली पहुंच जाएंगी। इसके बाद वह कोलकाता जाएंगी। जूडिथ की  सुरक्षित रिहाई  पर  के लिए अफगानिस्तान में अपने एंबेसडर मनप्रीत वोहरा को बधाई दी। इसके साथ ही उन्होंने अफगानिस्तान प्रशासन को इस मुहिम में मदद करने के लिए शुक्रिया भी कहा।

जूडिथ के अगवा होने के बाद परिजनों ने पीएम को पत्र लिखकर उसकी सुरक्षित रिहाई के लिए अपील की थी। संदिग्ध आतंकवादियों ने 40 साल की जूडिथ को नौ जून को काबुल में उनके दफ्तर के बाहर से अगवा कर द लाय था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *