Sports, State, Uttar Pradesh, हिंदी न्यूज़

ग्रीन पार्क की ग्राउंड फीस में भारी कटौती, यूपीसीए ने योगी सरकार का जताया आभार

ग्रीन पार्क की ग्राउंड फीस में भारी कटौती, यूपीसीए ने योगी सरकार का जताया आभार

TIL Desk कानपुर:👉उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) ने ग्रीन पार्क स्टेडियम की ग्राउंड फीस में भारी कमी किए जाने पर उत्तर प्रदेश सरकार तथा योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त किया है।

यूपीसीए के सचिव प्रेमनोहर गुप्ता ने बताया कि टूर्नामेंट के पहले सीजन में ग्रीन पार्क स्टेडियम की ग्राउंड फीस 10 करोड़ रुपये से अधिक निर्धारित की गई थी। अत्यधिक शुल्क के चलते यूपीसीए को आगामी दो सीजन का आयोजन लखनऊ में कराना पड़ा।

उन्होंने बताया कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ क्रिकेट प्रशासक राजीव शुक्ला ने ग्राउंड फीस में कमी लाने के लिए लगातार प्रयास किए। उनके सकारात्मक संवाद और पहल के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले को गंभीरता से लेते हुए यूपीसीए के अनुरोध को स्वीकार कर लिया।

यूपीसीए के अनुसार अब ग्रीन पार्क स्टेडियम की फीस में उल्लेखनीय कमी कर दी गई है, जिससे इस वर्ष पूरे सीजन के लिए एसोसिएशन को एक करोड़ रुपये से भी कम ग्राउंड रेंट का भुगतान करना होगा।

यूपीसीए ने उम्मीद जताई है कि इस फैसले से भविष्य में टूर्नामेंट का आयोजन अधिक भव्य, सुव्यवस्थित और सफल तरीके से किया जा सकेगा। एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तर प्रदेश सरकार के प्रति हृदय से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *