Delhi-NCR, State, हिंदी न्यूज़

चंद्रग्रहण लगा, 580 साल में सबसे लंबी अवधि का ग्रहण

चंद्रग्रहण लगा, 580 साल में सबसे लंबी अवधि का ग्रहण

नई दिल्ली डेस्क/ शुक्रवार को एक आंशिक चंद्रग्रहण लगनेवाला है जिसे दुनिया में 580 सालों में सबसे लंबा आंशिक चंद्र ग्रहण कहा जा रहा है। नासा के मुताबिक़, ये आंशिक चंद्र ग्रहण 18 और 19 नवंबर की दरमियानी रात होगा, जब चंद्रमा कुछ घंटों के लिए पृथ्वी की छाया में ढक जाएगा. ये आपके टाइमज़ोन पर निर्भर करता है कि ये वहां किस वक़्त होगा।

भारत में आंशिक चंद्रग्रहण की शुरुआत 19 नवंबर, शुक्रवार को दोपहर 12 बजकर 48 मिनट से होगी और ये 4 बजकर 17 मिनट तक दिखाई देगा। ये मौका 580 साल बाद आया है। अमेरिका की बात करें तो ये नज़ारा ईस्टर्न ग्रीनलैंड को छोड़कर पूरे उत्तरी अमेरिका से दिखेगा। ये दक्षिणी अमेरिका के कुछ हिस्सों और रूस से भी दिखाई देगा। हालांकि यह तकनीकी रूप से पूर्ण चंद्र ग्रहण नहीं है, इसे उपछाया ग्रहण कहा जाता है।

नासा ने इस महीन में होने वाली सर्दी को देखते हुए इसे फ्रॉस्ट या स्नो मून का नाम भी दिया है। इसे ‘ब्लड मून’ भी कहा जाता है क्योंकि ग्रहण लगने पर चांद गहरे रंग का भी दिखाई देता है। यूएस ईस्ट कोस्ट में आंशिक चंद्र ग्रहण रात 1:02 बजे शुरू होगा, जो सुबह 4 बजे चरम पर होगा। इसे चरम पर देखने के लिए कम से कम 2:18 बजे तक का इंतजार करना होगा। वहीं वेस्ट कोस्ट में रात 10:02 बजे के बाद शुरू होगा और रात 1 बजे चरम पर होगा।

मध्य अमेरिका के इलाक़ों में आसमान साफ़ होने के कारण वहां से सबसे अच्छा नज़ारा देखने को मिल सकता है। दूसरे इलाक़ों में बादलों के कारण आंशिक चंद्र ग्रहण दिखने में थोड़ी मुश्किल आ सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *