Sports, हिंदी न्यूज़

धोनी ने अपने फार्महाउस पर भारतीय टीम को दी पार्टी

धोनी ने अपने फार्महाउस पर भारतीय टीम को दी पार्टी

स्पोर्ट्स डेस्क/ आस्ट्रेलिया के साथ शुक्रवार को यहां होने वाले तीसरे मैच के पहले पूर्व कप्तान महेंद्र सिह धोनी ने अपने फार्महाउस पर भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्यों को एक पार्टी दी। इस अवसर पर भारतीय कप्तान विराट कोहली भी टीम के अन्य सदस्यों के साथ यहां मौजूद थे।

विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने कोहली, धोनी और टीम के अन्य सदस्यों के साथ ट्विटर पर एक तस्वीर पोस्ट की जिसमें उन्होंने लिखा, “भाभी जी हमारा फिटनेस लेवेल बर्बाद कर रही हैं। शाम को सबने बहुत मजे किए। हमें होस्ट करने के लिए महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी धोनी को शुक्रिया।”

लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने भी लिखा, “शुक्रिया एमएस धोनी भाई और साक्षी भाभी।” भारत और आस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा मैच शुक्रवार को रांची के जेएससीए स्टेडियम में खेला जाना है और ऐसा माना जा रहा है कि धोनी का अपने घरेलू मैदान पर ये आखिरी अंतर्राष्ट्रीय मैच हो सकता है। ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि धोनी आगामी विश्व कप के बाद अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *