- मैथ्यू ब्रीट्ज़के, हिम्मत सिंह और आवेश खान ने प्रशंसकों से की मुलाकात
TIL Desk लखनऊ:👉फीनिक्स पलासियो में उत्साह और ऊर्जा से भरपूर माहौल देखने को मिला, जब लखनऊ सुपर जायंट्स टीम के खिलाड़ी मैथ्यू ब्रीट्ज़के, हिम्मत सिंह और आवेश खान यहां पहुंचे। खिलाड़ियों की एक झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में प्रशंसक मॉल में उमड़ पड़े और पूरे परिसर में क्रिकेट प्रेमियों का जोश देखने लायक रहा। टॉमी हिलफिगर ट्रैवल गियर स्टोर पहुंचे इन खिलाड़ियों ने प्रशंसकों का अभिवादन किया, उनके साथ बातचीत की और खास पलों को साझा किया। इस दौरान युवाओं और क्रिकेट प्रेमियों में विशेष उत्साह नजर आया। मॉल में मौजूद लोगों ने खिलाड़ियों के साथ तस्वीरें खिंचवाईं और इस अवसर को यादगार बनाया।
इस मौके पर संजीव सरीन, रिटेल डायरेक्टर (नॉर्थ), फीनिक्स मिल्स ने कहा, “फीनिक्स पलासियो हमेशा से शहर के लोगों के लिए खास अनुभव लेकर आता रहा है। आज लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाड़ियों की मौजूदगी ने इस अनुभव को और भी खास बना दिया। हम आगे भी ऐसे आयोजन करते रहेंगे, ताकि लोगों को मनोरंजन और जुड़ाव का बेहतर मंच मिल सके।”
फीनिक्स पलासियो की शाम न सिर्फ क्रिकेट प्रेमियों के लिए यादगार रही, बल्कि मॉल आने वाले हर व्यक्ति के लिए एक अलग और उत्साहपूर्ण अनुभव बन गई।
