Bihar, State, हिंदी न्यूज़

बिहार बाढ़ में मरने वालों की संख्या बढ़कर २०५ हुई, गंगा खतरे के निशान से ऊपर

बिहार बाढ़ में मरने वालों की संख्या बढ़कर २०५ हुई, गंगा खतरे के निशान से ऊपर

पटना डेस्क/ बिहार में बाढ़ के दौरान छह अन्य लोगों की मौत होने के साथ प्रदेश में मरने वालो की संख्या बढ़कर २०५ हो गयी है। जहाँ बिहार में अन्य स्थानों पर गंगा का जलस्तर कम हो रहा है वही गंगा नदी कहलगांव में खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। केंद्रीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बिहार के सभी बाढ़ सुरक्षात्मक तटबंध सुरक्षित हैं। बिहार में पिछले 24 घंटे के दौरान किसी के मरने की सूचना नहीं है, बाढ़ से १२ जिलों के 2,१८९ गांव और ४० लाख लोग प्रभावित हुए हैं |

भोजपुर जिला में 21, समस्तीपुर में 14, बेगूसराय और वैशाली में 12-12, पटना और सारण में 11-11, खगड़िया में 10, लखीसराय में 6, भागलपुर में 5 और बक्सर व मुंगेर जिला में एक-एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है। बाढ़ से प्रदेश में अब तक कुल 205 लोगों की जान जा चुकी है। गंगा नदी के बढ़े हुए जल स्तर व तेज जल प्रवाह के कारण इस नदी के किनारे स्थित जिलों यथा बक्सर, भोजपुर, पटना, वैशाली, सारण, बेगूसराय, समस्तीपुर, लखीसराय, खगड़िया, मुंगेर, भागलपुर व कटिहार जिलों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है। पटना, वैशाली, भोजपुर व सारण जिला के दियारा क्षेत्र बाढ़ से अधिक प्रभावित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *