State, Uttar Pradesh, हिंदी न्यूज़

भाजपा अबकी बार 300 से ज्यादा सीटें जीतकर सरकार बनाएगी : केशव प्रसाद

भाजपा अबकी बार 300 से ज्यादा सीटें जीतकर सरकार बनाएगी : केशव प्रसाद

लखनऊ डेस्क/ उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि 2022 में भाजपा 300 से अधिक सीटें जीतेगी। केशव ने कहा कि वर्ष 2022 में प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में भाजपा चुनाव जीतेगी। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को भाजपा प्रदेश मुख्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री बीएल संतोष से मुलाकात के बाद मीडिया को यह बयान दिया।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश में बीते चार वर्ष से विकास कार्य कर रही है। इसी कार्य की बदौलत ही हम 2022 में तीन सौ से अधिक सीट जीतेंगे। उन्होंने कहा कि हमारे संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री के साथ बैठक काफी अच्छी हुई है। हम लोग 2022 के विधानसभा चुनाव की तैयारी में लग भी गए हैं। अब तो लक्ष्य है कि अबकी बार 300 पार। केशव ने कहा कि वर्ष 2022 में प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में भाजपा चुनाव जीतेगी।

ज्ञात हो कि उत्तर प्रदेश में 2022 के विधानसभा चुनाव के साथ ही जनता को कोरोना वायरस संक्रमण से उबारने की प्रक्रिया को लेकर समीक्षा बैठक शुरू कर दी है। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष दो दिन के लखनऊ के दौरे पर हैं। उनके साथ भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा उत्तर प्रदेश के प्रभारी राधा मोहन सिंह भी मौजूद रहे।

लखनऊ में भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में बीएल संतोष का प्रयास सत्ता तथा संगठन के बीच कड़ी को और मजबूती देने का है। इसी क्रम में वह योगी आदित्यनाथ सरकार के सभी मंत्रिमंडल सहयोगियों से अलग-अगल भेंट भी कर रहे हैं। सोमवार से चालू उनकी प्रक्रिया मंगलवार को भी जारी है। मंगलवार को उन्होंने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के साथ ही डॉ. दिनेश शर्मा से भी भेंट की। बैठक से बाहर आने के बाद स्वामी मौर्य और दिनेश शर्मा ने तो मीडिया को गोल-गोल घुमा दिया, लेकिन उपमुख्यमंत्री मौर्य ने मुखरता से कुछ बातें रखीं।

भाजपा कार्यालय से संगठन की बैठक से बाहर निकलते हुए कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि यह बैठक 2022 में बहुमत के पाने के लिए है। हमको भरोसा है कि हम 2022 में प्रचंड बहुमत प्राप्त करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *