TIL Desk लखनऊ:
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने 53वें जन्मदिन पर पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में मीडिया को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने प्रेसवार्ता को सम्बोधित किया।
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा-आपकी उम्र बढ़ जाती है, जन्मदिन की खुशियों के दिन आपकी उम्र बढ़ जाती है काम ज्यादा बढ़ जाता है, जन्मदिन बनता है लेकिन जो जिम्मेदारी मिली है उसे पूरा करना हमें आपको ईश्वर ने लगभग बराबर उम्र दी है उसी में सब कुछ करना है |
आज हमारा हर दिन चुनाव चल रहा है, लोग को पार्टी मेंबर बनाने के लिए ड्राइव चलाएंगे बूथ लेवल पर हम इसको लेकर काम करेंगे और लोगों को पार्टी से जोड़ेंगे, जनता ने वोट से सम्मान बचा लिया बीजेपी सांसदों को तोड़कर संविधान बदलना चाहती है अब : सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव
बड़ा सवाल है एक श्री राम है दूसरा संविधान है, भारतीय जनता पार्टी दोनों को दगा दे रही हैँ, भगवान और चंदा चुनाव के लिए बड़ी ताकत बनके आ रही है : सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव
संसाधन से भ्रष्टाचार बनाना है और फिर सरकार बनाकर भ्रष्टाचार करना है इन्हे, जिन्हें बुलेट प्रूफ जैकेट मिली है कि ये जैकेट पहनकर किसी और पर हमला करने जा रहे हैं : सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव
SIT जांच में दूध का दूध पानी का पानी हो ना हो लेकिन चांदी, हीरे-जवाहरात जो चीज चोरी हुई है वह वापस हो जाए प्रभु राम इतने दयालु है पूरी दुनिया देश जानती है सीसीटीवी ने आंखें बंद कर ली : सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव
सुना है चोरी के तार कर्नाटक और महाराष्ट्र तक जुड़े हैँ, प्रभु श्री राम जानते हैं क्योंकि चढ़ावा उन्ही के सामने आया, बीजेपी ने संविधान श्रद्धा और आस्था से खिलवाड़ किया हैँ: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव
किसी मंदिर में इस तरह का व्यवहार नहीं होना चाहिए मैं तो कहता हूं अयोध्या वासियों को अयोध्या मिले लेकिन यह लोग हिंदू मुस्लिम की बात करते हैं, सुना है बेंगलुरु में इटली बड़ा डोसा खाने गए थे : सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव
अयोध्या वासियों के साथ जो धोखा हुआ है उसकी भर पाई समाजवादी पार्टी के लोग करेंगे और अयोध्या वासियों को एक आधुनिक, संस्कतिक कलर को बचाते हुए सभी सुविधाओं के साथ ऐसी अयोध्या देने का काम समाजवादी पार्टी करेगी : सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव
