TIL Desk लखनऊ:
उत्तर प्रदेश पुलिस रिक्रूटमेंट एवं प्रमोशन बोर्ड की ओर से पूरे उत्तर प्रदेश में कॉन्स्टेबल के 32,679 पदों के लिए 8, 9 और 10 जून को लिखित परीक्षा आयोजित की जा रही है।
पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था अलर्ट, DCP पश्चिमी कमलेश दीक्षित ने कई परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण | परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल अपनी ड्यूटी पर मौजूद मिला |
अभ्यर्थियों का प्रवेश शांतिपूर्ण और निर्धारित नियमों के तहत कराया गया | परीक्षा केंद्रों पर व्यापक सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित किए गए | संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश |
पुलिसकर्मियों को अभ्यर्थियों के साथ सहयोगात्मक व्यवहार के निर्देश, परीक्षा केंद्रों के आसपास कानून-व्यवस्था और ट्रैफिक व्यवस्था पर विशेष निगरानी |लखनऊ पुलिस ने शांतिपूर्ण और निष्पक्ष परीक्षा संपन्न कराने का दावा |
