State, Uttar Pradesh, हिंदी न्यूज़

राजधानी लखनऊ में हिंदू नववर्ष पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम 19 मार्च को

राजधानी लखनऊ में हिंदू नववर्ष पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम 19 मार्च को

TIL Desk लखनऊ:👉हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत 2083) के शुभ अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मार्गदर्शन में स्वामी विवेकानंद साप्ताहिक मिलन एवं राष्ट्रीय पर्व एवं उत्सव समिति द्वारा 19 मार्च को लखनऊ में एक भव्य, सांस्कृतिक एवं प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा।

मंगलवार को समिति के संयोजक ललित श्रीवास्तव ने जियामऊ स्थित विश्व संवाद केंद्र में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में राष्ट्रीय चेतना, सांस्कृतिक गौरव और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करना है। यह कार्यक्रम शाम 5:30 बजे गोमती नगर स्थित 1090 चौराहे के निकट आयोजित होगा।

हिंदू नव वर्ष के मौके पर भव्य यात्रा निकाली जाएगी। सांस्कृतिक व प्रेरणादाई कार्यक्रमों का भी किया जाएगा आयोजन। निबंध एवं चित्रकला का भी किया जाएगा आयोजन, विजेता बच्चों को सम्मानित भी किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *