Crime, State, Uttar Pradesh, हिंदी न्यूज़

लखनऊ: पीजीआई इलाके में संदिग्ध व्यक्ति का शव मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

लखनऊ: पीजीआई इलाके में संदिग्ध व्यक्ति का शव मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

TIL Desk लखनऊ:👉लखनऊ के पीजीआई थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति का खून से लथपथ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान पास ही गांव के रहने वाले देशराज के रूप में हुई है, जो बीती शाम घर से मोबाइल बनवाने की बात कहकर निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। परिजनों के अनुसार,सुबह पीजीआई क्षेत्र में देशराज का शव संदिग्ध परिस्थितियों में खून से लथपथ पड़ा मिला। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पत्नी ने इसे हत्या करार देते हुए कुछ प्रॉपर्टी डीलरों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पत्नी का कहना है कि प्रॉपर्टी डीलर रमापति तिवारी, सीमा सिंह, देवा शुक्ला और अब्दुल फहद ने कथित रूप से नशीला पदार्थ खिलाकर उनके पति की जमीन गलत तरीके से बिकवा ली थी और उसका पूरा पैसा भी नहीं दिया था।

पत्नी का आरोप है कि जब उनके पति अपने पैसे की मांग करते थे तो आरोपित उन्हें धमकाया करते थे। उन्होंने आशंका जताई है कि इसी विवाद के चलते उनके पति की हत्या की गई है। मृतक की पत्नी ने आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट व साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और मौत के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

बाइट:: सीमा देवी (मृतक की पत्नी)

बाइट:: अमित कुमार आनंद (डीसीपी साउथ)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *