Entertainment, हिंदी न्यूज़

‘सारेगामापा’ के नए सीज़न के लिये ऑडिशन लखनऊ में भी

‘सारेगामापा’ के नए सीज़न के लिये ऑडिषन लखनऊ में भी

TIL Desk मुंबई:👉 प्रतिष्ठित सिंगिंग रियलिटी शो ‘सा रे गा मा पा’ के नये सीजन के ऑडिशन लखनऊ में भी आयोजित होंगे। तीन दशक से भी ज्यादा समय से यह शो देश के सबसे भरोसेमंद और लोकप्रिय संगीत मंचों में गिना जाता है और इसने श्रेया घोषाल, शेखर रावजियानी, कुणाल गांजावाला जैसे कई बेहतरीन कलाकारों को देश को दिया है, जिन्होंने आगे चलकर भारतीय संगीत जगत में अपनी अलग पहचान बनाई। आने वाला सीज़न हर मायने में पहले से बड़ा होने वाला है।

इस बार मंच को एक ऐसे शानदार संगीत उत्सव का रूप दिया जाएगा, जो किसी प्रतियोगिता से ज्यादा एक विश्वस्तरीय लाइव कॉन्सर्ट जैसा अनुभव देगा। विशाल मंच, भव्य प्रोडक्शन और पूरे सीज़न में कई नए और शानदार विजुअल एलिमेंट्स दर्शकों को ऐसा अनुभव देंगे, जैसा भारतीय टेलीविजन पर पहले शायद ही देखने को मिला हो। इस सीज़न की एक और खास बात होगी 100 से ज्यादा लाइव म्यूज़ीशियन्स, सिंगर्स और इंस्ट्रूमेंटलिस्ट्स की मौजूदगी, जो मिलकर एक ऐसा संगीतमय माहौल तैयार करेंगे, जो भारतीय टेलीविजन पर बहुत कम देखने को मिलता है। शानदार संगीत और आकर्षक प्रस्तुतियों के साथ हर एपिसोड एक यादगार अनुभव बनने वाला है।

नए सीज़न के ऑडिशन्स देश के 12 शहरों कृ दिल्ली, मुंबई, जयपुर, चंडीगढ़, नागपुर, इंदौर, कोलकाता, गुवाहाटी, अहमदाबाद, बेंगलुरु, लखनऊ और वाराणसी में आयोजित किए जाएंगे। देशभर के उभरते गायक यहां अपनी प्रतिभा दिखाकर भारत की अगली सिंगिंग सेंसेशन बनने का मौका पा सकते हैं। ऑडिशन में हिस्सा लेने के लिए इच्छुक प्रतिभागी $91 9152915218 पर मिस्ड कॉल देकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। प्रतिभागी $91 8655780787 पर व्हाट्सऐप के जरिए भी ऑडिशन दे सकते हैं। इसके लिए जरूरी जानकारी के साथ दो ऑडियो-वीडियो क्लिप्स (प्रत्येक 16 एमबी से अधिक नहीं) भेजनी होंगी। रजिस्ट्रेशन सीधे वेबसाइट के माध्यम से भी किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *