State, Uttar Pradesh, हिंदी न्यूज़

सीएम योगी करेंगे ‘आम महोत्सव-2026’ का शुभारंभ, 800 से ज्यादा किस्मों का लगेगा मेला

सीएम योगी करेंगे 'आम महोत्सव-2026' का शुभारंभ, 800 से ज्यादा किस्मों का लगेगा मेला

TIL Desk लखनऊ:👉मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को गोमतीनगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में ‘उत्तर प्रदेश आम महोत्सव-2026 ‘ का शुभारंभ करेंगे। तीन दिवसीय यह महोत्सव 3 से 5 जुलाई तक आयोजित होगा।

उद्यान राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने गुरुवार को पत्रकार वार्ता में बताया कि 4 जुलाई को लखनऊ के ‘जन भवन’ में आम क्रेता-विक्रेता सम्मलेन का आयोजन भी किया जायेगा, जिसमे देश-विदेश के खरीददार और उत्पादक हिस्सा लेंगे।

कल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आम महोत्सव का शुभारंभ करेंगे। IGP में 3 दिवसीय आम महोत्सव का किया जाएगा आयोजन। आम महोत्सव में 7 श्रेणियों और 56 वर्गों में लगभग 800 से अधिक आम की प्रजातियों का किया जाएगा प्रदर्शन।

यूपी आम उत्पादन के क्षेत्र में देश में प्रथम स्थान पर है। प्रदेश के 3.27 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल में लगभग 61.96 मीट्रिक टन आम का उत्पादन होता है। प्रदेश से आम के निर्यात में अभूतपूर्व प्रगति हुई। मौसम के कारण थोड़ा आम का उत्पादन प्रभावित हुआ है।

लखनऊ, सहारनपुर, वाराणसी, अमरोहा में आधुनिक मैंगो पैक हाउस स्थापित किए गए है। बागवानों के लिए उन्नत तकनीकी प्रबंधन कीट व्याधि नियंत्रण पर विशेष कार्यशाला आयोजित की जाएगी। आम महोत्सव में यूपी के अलावा मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र के उद्यान विभाग के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे।

कीटों से सुरक्षा और बेहतर चमक के लिए इस वर्ष किसानों को 1.50 करोड़ फ्रूट कवर बैग बांटे गए है। लखनऊ में अग्निकांग की घटना की वजह से हम सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं कर पा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *