Site icon TV INDIA LIVE

देश की ५२ यूनिवर्सिटीज सरकारी नियंत्रण से मुक्त

देश की ५२ यूनिवर्सिटीज सरकारी नियंत्रण से मुक्त

नई दिल्ली डेस्क/ मोदी सरकार ने उच्च शिक्षा में क्रांतिकारी फैसला लिया है। देश के 52 विश्वविद्यालयों पर से सरकारी नियंत्रण को खत्म कर दिया गया है। बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी, अलीगढ़ मुस्लिम यूनवर्सिटी और जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय को यूजीसी के नियंत्रण से मुक्त कर दिया गया है। इसके अलावा 10 कॉलेजों को भी स्वायतता दी गई है। इस लिस्ट में 5 केंद्रीय विश्वविद्यालय, 21 राज्य विश्वविद्यालय, 24 डीम्ड और 2 प्राइवेट विश्वविद्यालय शामिल हैं।

केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने मंगलवार को कहा कि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ( यूजीसी) ने पांच केंद्रीय और 21 राज्य विश्वविद्यालयों सहित 62 उच्च शैक्षणिक संस्थाओं को पूर्ण स्वायत्तता दी है। जिन संस्थाओं को पूर्ण स्वायत्तता दी गई है वे अपनी दाखिला प्रक्रिया, फीस की संरचना और पाठ्यक्रम तय करने के लिए स्वतंत्र होंगे।

Exit mobile version