हिंदी न्यूज़

अवैध तरीके से चल रहा था दाती महाराज का आश्रम, जांच के आदेश

अवैध तरीके से चल रहा था दाती महाराज का आश्रम, जांच के आदेश

जयपुर डेस्क/ दाती महाराज की मुश्किलें कम होने के बजाए बढ़ती ही जा रही है। रेप के आरोपी दाती का आश्रम अवैध तरीके से चल रहा था । जिसके लिए उसे कई बार नोटिस भी जारी किया गया था। दाती का आलावास स्थित आश्रम 3 साल से रजिस्ट्रेशन रिन्यू नहीं करवाया गया है। अब इस मामले में राज्य सरकार ने जांच के आदेश दे दिए हैं।

दाती के आलावास स्थित आश्रम कई बीघा जमीन पर बना है जिसमें गुरुकुल, कॉलेज और रेजिडेंशियल एरिया भी है। इसके साथ यहां बच्चों के रहने और खाने की व्यवस्था भी है। गुरुवार को आश्रम पहुंची महिला आयोग की टीम ने भी अपनी रिपोर्ट तैयार कर ली है। इस टीम को यहां मैंटेन किए जाने वाले रजिस्टर्स में कई तरह की अनियमितताएं मिली है। वहीं गुरुकुल में पढ़ने वाली बच्चियां कहां की रहने वाली हैं और कहां से आई है इसकी जानकारी भी नहीं मिली।

आज महिला आयोग की अध्यक्ष सुमन शर्मा ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि दाती के आश्रम मे बच्चियां दो दिन पहले ही उदयपुर से यहां पहुंची है। उनके हिसाब से 800 बच्चियां है लेकिन इसका कोई रिकॉर्ड नहीं है। एक कॉपी में बस नाम लिखा है। उसमें भी पिता का नाम कुछ और वही एफिडेविट में नाम अलग बताए गए हैं। लड़कियों की उम्र भी गलत पाई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *