हिंदी न्यूज़

इस बार चार लाख नहीं 40 लाख ट्रैक्टर जाएंगे” : टिकैत ने संसद के घेराव को लेकर चेताया

इस बार चार लाख नहीं 40 लाख ट्रैक्टर जाएंगे'' : टिकैत ने संसद के घेराव को लेकर चेताया

सीकर डेस्क/ किसान नेता राकेश टिकैत ने मंगलवार को कहा कि अगर केंद्र सरकार ने कृषि कानूनों को वापस नहीं लिया तो इस बार आह्वान संसद घेरने का होगा और वहां चार लाख नहीं 40 लाख ट्रैक्टर जाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने किसानों से तैयार रहने को कहा क्योंकि कभी भी दिल्ली जाने का आह्वान हो सकता है।

टिकैत मंगलवार को राजस्थान के सीकर में संयुक्त किसान मोर्चा की किसान महापंचायत को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा, ”कान खोल कर सुन ले दिल्ली, ये किसान भी वही हैं और ट्रैक्टर भी वही होंगे। अबकी बार आह्वान संसद का होगा। कहकर जाएंगे संसद पर | इस बार चार लाख नहीं 40 लाख ट्रैक्टर जाएंगे। ”

उन्होंने कहा कि किसान इंडिया गेट के पास के पार्कों में जुताई करेगा और फसल भी उगाएगा । साथ ही कहा कि संसद को घेरने के लिए तारीख संयुक्त मोर्चा तय करेगा। किसान नेता ने कहा, ”26 जनवरी की घटना के मामले में देश के किसानों को बदनाम करने की साजिश की गई… देश के किसानों को तिरंगे से प्यार है, लेकिन इस देश के नेताओं को नहीं। ”

टिकैत ने कहा कि सरकार को किसानों की तरफ से खुली चुनौती है कि सरकार ने तीनों कृषि कानून वापस नहीं लिए और एमएसपी लागू नहीं की तो बड़ी-बड़ी कंपनियों के गोदाम को ध्वस्त करने का काम भी देश का किसान करेगा। इसके लिए संयुक्त मोर्चा जल्द तारीख भी बताएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *