State, Uttar Pradesh, हिंदी न्यूज़

यदि आरएसएस को समझना है तो उसके सेवा भाव को समझना होगा : सीएम योगी

यदि आरएसएस को समझना है तो उसके सेवा भाव को समझना होगा : सीएम योगी

लखनऊ डेस्क/ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को यहां कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) को समझने के लिए उसके सेवा भाव को समझना होगा। उन्होंने कहा कि आरएसएस एक ऐसा संगठन है, जो बिना किसी सरकारी सहयोग के सेवा कार्य करता है।

मुख्यमंत्री योगी आज राजधानी लखनऊ में गोमती नगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर द्वारा लिखी पुस्तक ह्यराष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ-स्वर्णिम भारत के दिशा सूत्र के लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

योगी ने कहा कि, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ-स्वर्णिम भारत के दिशा सूत्र मात्र एक पुस्तक नहीं है। यह एक दृष्टि है। उन्होंने कहा कि संघ का सेवा कार्य लोगों को बरबश ही अपनी ओर खींचता है। बूंद और शक्कर के मिलन की तरह ही आरएसएस अपनी उपस्थिति का एहसास कराता रहा है। शक्कर की तरह इसे हर कोई एहसास करता है। यही इस पुस्तक में भी दिया है। यदि संघ को समझना है तो उसके सेवा भाव को समझना होगा।

उन्होंने कहा कि, लॉकडाउन में भी संघ ने अपना एहसास कराया। हर लोग चिंतित थे कि कैसे लॉकडाउन में परिस्थितियों को संभाला जाय। जहां दुनिया का हर व्यक्ति स्वतंत्रता का सदुपयोग व दुरपयोग दोनों करना जानता है, ऐसे में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ पहला संगठन था, जो लोगों को घर-घर जाकर सहायता पहुंचाने के लिए आगे आया था। राज्य सरकारों ने उपेक्षा की होगी लेकिन आरएसएस ने किसी की उपेक्षा नहीं की। सेवा की यह पराकाष्ठा रही कि लोगों को चप्पल पहनाने से लेकर घर पहुंचाने तक का काम किया था। आरएसएस ने किसी की जाति किसी का धर्म नहीं पूछा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *