Delhi-NCR, State, हिंदी न्यूज़

सरकार ने किया पद्म पुरस्कारों का ऐलान

सरकार ने किया पद्म पुरस्कारों का ऐलान

दिल्ली डेस्क/ सरकार ने 112 पद्म पुरस्कारों की घोषणा कर दी है| इसमें 4 पद्मविभूषण, 14 पद्मभूषण, और 94 पद्मश्री पुरस्कार शामिल हैं| इसमें 21 महिलाएं और एक ट्रांसजेंडर हैं| पद्म पुरस्कार विजेताओं के नामों में इस बार दिग्गज पत्रकार कुलदीप नैयर (मरणोपरांत), क्रिकेटर गौतम गंभीर, भारतीय कोरियोग्राफर प्रभु देवा, अभिनेता कादिर खान (मरणोपरांत) और अन्य शामिल है|

पद्मभूषण अवॉर्ड

इस साल का पद्मभूषण अवॉर्ड जिन 14 लोगों को मिला है उनके नाम है- अकाली दल के नेता सुखदेव सिंह ढींढसा, प्रवीण गोरधन, महाशय धर्मपाल गुलाटी, दर्शन लाल जैन, लक्ष्मण राव कुकडे, पश्चिम बंगाल से बुद्धादित्य मुखर्जी को कला, संगीत के क्षेत्र में पदम भूषण पुरस्कार दिया जा रहा है| इसके अलावा मोहनलाल विश्वनाथन, श्री नांबी नारायन, श्री कुलदीप नैयर (मरणोपरांत), बचेंद्री पाल, श्री वी के शुंगलू, श्री हुकुमदेव नारायण को पदम भूषण पुरस्कार देने का एलान किया गया है|

पद्म विभूषण

लोक कलाकार तीजन बाई, जिबूती के राष्ट्रपति इस्माइल उमर गुलेह, एल एंड टी के अध्यक्ष ए.एम नाईक समेत चार लोगों को पद्म विभूषण सम्मान मिला है|

पद्मश्री

वहीं ऐक्टर मनोज वाजपेयी (पद्मश्री), फुटबॉलर सुनील छेत्री (पद्मश्री), कोरियोग्राफर प्रभु देवा (पद्मश्री) और क्रिकेटर गौतम गंभीर (पद्मश्री) , ऐक्टर कादर खान (पद्मश्री) , पहलवान बजरंग पूनिया (पद्मश्री) सहित कुल 94 लोगों को पद्मश्री पुरस्कार से नवाजे जाने की घोषणा की गई है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *