Site icon TV INDIA LIVE

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की विचारधार के लिए लड़ना है : राहुल

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की विचारधार के लिए लड़ना है : राहुल

अमेठी डेस्क/ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी बुधवार को दो दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी पहुंचे। यहां उन्होंने सपा-बसपा के साथ गठबंधन के संकेत दिए। राहुल ने कहा- अखिलेश-मायावती से हमारी कोई दुश्मनी नहीं है। मैं उनका सम्मान करता हूं। उन्होंने गठबंधन किया है। हम तीनों का लक्ष्य भाजपा को हराना है। हमारी विचारधारा में काफी समानता है, जहां जरूरत पड़ी हम मिलकर काम करेंगे।

प्रियंका गांधी को महासचिव बनाए जाने को लेकर राहुल ने कहा- मुझे काफी खुशी है, मेरी बहन बहुत सक्षम और कर्मठ है। वो मेरे साथ काम करेगी। ज्योतिरादित्य सिंधिया भी ऊर्जावान नेता हैं। दोनों को कांग्रेस को मजबूत करने के लिए भेजा है। चुनाव लड़ने पर फैसला खुद प्रियंका लेंगी। हम इन दोनों नेताओं की बदौलत उत्तरप्रदेश की राजनीति को बदल देंगे। इन्हें दो महीने के लिए नहीं भेजा है। मिशन दिया है कि गरीब, कमजोर और विकास की विचारधारा के लिए लड़ना है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा- हमें उत्तरप्रदेश में कांग्रेस पार्टी की विचारधारा के लिए लड़ना है। उप्र के युवा, किसान को जो चाहिए, वो कांग्रेस देगी। हमने गुजरात, उप्र समेत कहीं भी बैकफुट पर नहीं खेला। जहां मौका मिलेगा, हम फ्रंट फुट पर खेलेंगे। उप्र में नई सोच आएगी। पॉजीटिव सोच आएगी। हम जनता के लिए राजनीति करते हैं। हम युवा, किसान से कहना चाहते हैं कि आपने बहुत समय भाजपा को दिया है। इन्होंने राज्य को बर्बाद कर दिया है। भाजपा वाले घबराए हुए हैं।

Exit mobile version