Site icon TV INDIA LIVE

डिप्टी सीएम केपी मौर्या ने प्रियंका को बताया ट्विटर वाली नेता करार दिया

डिप्टी सीएम केपी मौर्या ने प्रियंका को बताया ट्विटर वाली नेता करार दिया

लखनऊ डेस्क/ राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) द्वारा जारी आंकड़ों पर सियासत शुरू हो गई है। मंगलवार को उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को आड़े हाथों लेते हुए उन्हें ‘टि्वटर वाली नेता’ करार दिया। वह क्या कहती हैं? हमें फर्क नहीं पड़ता है। हम कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए आवश्यक कदम उठा रहे हैं।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि, लोकसभा चुनाव में तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को अमेठी सीट से करारी हार मिली। इसके बाद वह चली गईं। वह क्या कहती हैं, कोई फर्क नहीं पड़ता है। दरअसल, एनसीआरबी से आंकड़े जारी होने के बाद कांग्रेस महासचिव ने मंगलवार को दो टि्वट कर योगी सरकार पर निशाना साधा था।

प्रियंका गांधी ने टि्वटर पर लिखा था कि, पूरे देश में महिलाओं पर सर्वाधिक अपराध उत्तर प्रदेश में हो रहे हैं। एक साल में 56,000 से ज्यादा और इसमें वो घटनाएं शामिल भी नहीं है, जिनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। क्या ये आंकड़ा इतना भी गंभीर नहीं कि मुख्यमंत्री जी इसका संज्ञान लेते? ‘बेटी बचाओ अभियान’ के कार्यक्रमों को लेकर प्रदेश भर में घूमते हुए उन्हें शर्म आनी चाहिए।

Exit mobile version