Home, State, Uttar Pradesh, हिंदी न्यूज़

सपा सांसद आज़म खान के घर 27 नोटिस चस्पा किये गए

सपा सांसद आज़म खान के घर 27 नोटिस चस्पा किये गए

रामपुर डेस्क/ सपा सांसद व पूर्व मंत्री आजम खान के घर के बाहर दरवाजे पर इतने नोटिस चस्पा किए गए हैं कि, पूरा गेट सफेद कागजों से ढंक गया। लेकिन कुछ देर बाद नोटिसों को गेट से फाड़कर हटा दिया गया। मालूम हो कि, सपा सांसद आजम खान पर 80 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने कहा कि, आजम खान के दरवाजे पर लगी नोटिसों को किसने फाड़ा है, यह जांच का विषय है।

विधायक अब्दुल्ला के जन्म प्रमाण पत्र की धोखाधड़ी के मामले में सोमवार को एडीजे छह न्यायालय की तरफ से सपा सांसद आजम खान, उनकी पत्नी तंजीन फातिमा व बेटे अब्दुल्ला के खिलाफ समन जारी किया गया है। वहीं, सोमवार रात अचानक आजम खान के दरवाजे 27 अलग अलग नोटिस चस्पा कर दिए। मंगलवार सुबह लोगों ने देखा तो हैरान हो गए। इनमें से कई नोटिस आजम खां की पत्नी तजीन फातिमा और बेटे अब्दुल्ला आजम के नाम की भी है।

रामपुर से सपा सांसद आजम खां के खिलाफ अबतक 80 से भी ज्यादा मामले दर्ज हो चुके हैं। इनमें से ज्यादातर जौहर यूनिवर्सिटी के लिए जमीन हड़पने से संबंधित हैं। वहीं, यतीमखाना मामले में भी भैंस चोरी, बकरी चोरी, किताब चोरी, गैर इरादतन हत्या, लूटपाट, धोखाधड़ी सहित अन्य गंभीर धाराओं में कई मुकदमें दर्ज जो चुके हैं। इसमें उनकी पत्नी तजीन फातिमा, दोनों बेटे और दिवंगत मां का नाम भी शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *