Home, State, Uttar Pradesh, हिंदी न्यूज़

कांग्रेस ने की २०१९ लोकसभा चुनाव के लिए पहली सूची जारी, 15 सीटों पर नाम तय

कांग्रेस ने की २०१९ लोकसभा चुनाव के लिए पहली सूची जारी, 15 सीटों पर नाम तय

नई दिल्ली डेस्क/ लोकसभा चुनाव 2019 के लिए कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश की 11 और गुजरात की 4 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान किया। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अमेठी और यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी रायबरेली से चुनाव लड़ेंगी।

सपा-बसपा गठबंधन ने सोनिया और राहुल की सीटों पर उम्मीदवार नहीं उतारने का फैसला किया है। हालांकि, कांग्रेस ने बंदायू से सलीम शेरवानी को टिकट दिया है। यहां से अभी सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के भाई धर्मेंद्र यादव सांसद हैं।

प्रियंका गांधी को पूर्वी उप्र की कमान सौंपे जाने के बाद से कयास लगाए जा रहे थे कि वे सोनिया गांधी की जगह रायबरेली से चुनाव लड़ सकती हैं। लेकिन इस बार फिर सोनिया रायबरेली से चुनाव लड़ेंगी। वे यहां से तीन बार से सांसद हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *