Home, Punjab & Haryana, State, हिंदी न्यूज़

शरद पूर्णिमा पर हिसार के अग्रोहा धाम में वार्षिक मेले की शुरुआत

शरद पूर्णिमा पर हिसार के अग्रोहा धाम में वार्षिक मेले की शुरुआत

हिसार डेस्क/ हिसार में अग्रोहा धाम में शरद पूर्णिमा पर वार्षिक मेले की शुरुआत हो गयी है। हरियाणा के प्रसिद्ध तीर्थ अग्रोहा धाम में 35वें शरद पूर्णिमा वार्षिक मेले की धूम है। अग्रोहा विकास ट्रस्ट की ओर से आयोजित किए जाने वाले वार्षिक मेले में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने पहुंच कर पहली पूजा की|

अपने संबोधन में अमित शाह ने महाराजा अग्रसेन के कर्मयोग सिद्धांत को अपनाने की बात ही कही| भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने लिंग अनुुपात सुधारने के लिए हरियाणा सरकार के काम को सराहा।

साथ ही कहा कि स्वर्ण जयंती समारोह में हरियाणा केरोसीन फ्री प्रदेश बन जाएगा। हर परिवार तक एलपीजी उपलब्ध होगी।महाराज अग्रसेन के सिद्धांत की तारीफ करते हुए उन्होंने लोगों से उनके कर्मयोग सिद्धांत को अपनाने का आह्वान किया। इस मौके पर ज़ी टीवी के प्रमुख सुभाष चंद्रा ने अमित शाह की अगुवाई की|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *