Home, State, Uttar Pradesh, हिंदी न्यूज़

पराली न जलाएं किसान इसकी उचित कीमत देगी सरकार: सीएम योगी

पराली न जलाएं किसान इसकी उचित कीमत देगी सरकार: सीएम योगी

लखनऊ डेस्क/ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसानों से पराली, गन्ने की पत्तियां और खरपतवार न जलाने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसानों को पराली की कीमत देने के प्रयास किए जा रहे हैं। पराली से बायोफ्यूल बनाया जाएगा। हर जिले में बायो फ्यूल प्लांट लगाएं जाएंगे।

सीएम योगी आदित्यनाथ बुधवार देर शाम लोकभवन में गन्ना विभाग के वेब पोर्टल व ई-गन्ना मोबाइल एप का शुभारंभ करने के बाद किसानों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने किसानों से पराली न जलाने और अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की।

योगी ने कहा कि पराली में आग लगाने से भूमि की उर्वरता खत्म होती है और प्रकृति के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ता है। मनुष्य व अन्य जीव जंतुओं के साथ पेड़-पौधों में भी जीवन होता है। पराली जलाने से खेती के लिए उपयोगी कीट नष्ट हो जाते हैं। पराली को कूटकर जुताई करने और पानी देने से वह खेत में कंपोस्ट का काम करती है।

मुख्यमंत्री ने कहा, पराली, गन्ने की पत्ती व खरपतवार जलाना धरती माता और प्रकृति के साथ अन्याय है। किसानों का धरती से प्रगाढ़ संबंध होता है इसलिए उन्हें अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए। उन्होंने कहा कि किसानों को पराली की कीमत देने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसका उपयोग बायो फ्यूल बनाने में किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *