TIL Desk Shimla/ हिमाचल प्रदेश में दो दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण राज्यव्यापी बाढ़ और भूस्खलन के कारण सोमवार को कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने कहा कि राज्य की राजधानी में भगवान शिव के एक मंदिर के ढह जाने से नौ लोगों की मौत हो गई। यह मंदिर समर हिल में स्थित था। आपदा के वक्त मंदिर में 25-30 लोग मौजूद थे। श्रावण मास के कारण मंदिर में भीड़ थी।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया, मलबे से पांच लोगों को निकाला गया है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने मृतकों की संख्या की पुष्टि करते हुए कहा कि अब तक नौ शव निकाले जा चुके हैं। उन्होंने एक बयान में कहा, "स्थानीय प्रशासन लोगों को बचाने को मलबे को हटाने के लिए काम कर रहा है।"

View this post on Instagram

A post shared by TV INDIA LIVE (@tvindialivenews)