TIL Desk/World/Gaza/ गाजा के हॉस्पिटल की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटें में इजरायली हवाई हमलों की वजह से 20 बच्चे सहित 256 लोग मारे गए हैं और 1,788 लोग घायल हुए हैं. फलस्तीनी समाचार एजेंसी के एक संवाददाता ने बताया कि इजरायली सेना ने गाजा शहर के ताल अल-हवा पड़ोस और रेड क्रिसेंट के अल-कुद्स हॉस्पिटल को निशाना बनाया, जहां सैकड़ों परिवारों ने इजरायली बमबारी से सुरक्षा की मांग करते हुए शरण ली थी. रिपोर्ट के अनुसार इजरायली बमबारी ने पूरी पट्टी में दर्जनों घरों और आवासीय इमारतों को खत्म कर दिया है. इसकी वजह से दक्षिण में स्थित नासिर और अबू यूसुफ अल-नज्जर हॉस्पिटल बमबारी से क्षतिग्रस्त होने के बाद अब घायलों की मदद करने में सक्षम नहीं हैं.