TIL Desk #Kedarnath/ उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में निरंतर हो रही मूसलाधार वर्षा की वजह से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। जहां वर्षा से सड़क मार्ग क्षतिग्रस्त हो रहे हैं तो वहीं भूस्खलन की चपेट में आने से लोगों के मकान होटल लॉज भरभरा कर गिर रहे हैं। केदार घाटी के रामपुर में भूस्खलन की वजह से एक होटल के गिरने का वीडियो सामने आया है।

हालांकि होटल संचालक की समझदारी के कारण एक बड़ा हादसा टल गया। कहा जा रहा है कि इस होटल में 22 कमरे थे। भारी वर्षा की वजह से इस होटल के नीचे जमीन दरकने की वजह से होटल में दरारें आ गई थीं तथा इस होटल को आनन-फानन में खाली कराया गया।

पहाड़ों से हो रहे भूस्खलन से पहाड़ की कई सड़कें बंद हैं जिन्हें खोलने की कोशिश की जा रही है। साथ ही, नदी नालों में जलस्तर बढ़ने से लोगों को सावधान रहने की हिदायत दी जा रही है। कई स्थानों पर बरसाती नालों में लोगों के फंसने की सूचनाएं भी आ रही हैं।

View this post on Instagram

A post shared by TV INDIA LIVE (@tvindialivenews)