* पिछड़े दलितों को उनका समाजिक हक़ और अधिकार देने के लिए कांग्रेस दृढ़ संकल्पित हैं डॉ अनिल जयहिंद
* दामोदरपुरा में हजारों की संख्या में जुटे लोग, संविधान की रक्षा, जातिगत जनगणना, आरक्षण और आबादी के अनुपात में राजनीतिक हिस्सेदारी का उठा मुद्दा
* कांग्रेस ने सामाजिक न्याय की लड़ाई को गांव-गांव तक पहुंचाने और पिछड़े-दलित समाज को संगठन एवं सत्ता में सम्मानजनक भागीदारी दिलाने का लिया संकल्प।
TIL Desk मथुरा/लखनऊ:👉उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के ओबीसी विभाग के आह्वान पर आज मथुरा जनपद के ग्राम दामोदरपुरा में आयोजित सामाजिक न्याय एवं भागीदारी सम्मेलन में अपार जनसमूह उमड़ पड़ा। सम्मेलन में मथुरा सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पिछड़े, दलित, शोषित, वंचित समाज के लोगों, युवाओं, किसानों, मजदूरों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भागीदारी की। सम्मेलन में संविधान की रक्षा, जातिगत जनगणना, आरक्षण, सामाजिक समानता और आबादी के अनुपात में राजनीतिक हिस्सेदारी जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर जोरदार आवाज बुलंद की गई।
कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि संविधान ने देश के प्रत्येक नागरिक को समानता, स्वतंत्रता और सम्मान के साथ जीने का अधिकार दिया है, लेकिन आज संविधान और संवैधानिक संस्थाओं पर लगातार हमले हो रहे हैं। सामाजिक न्याय की लड़ाई केवल किसी एक वर्ग की लड़ाई नहीं, बल्कि देश के लोकतंत्र और संविधान को बचाने की लड़ाई है। कांग्रेस पार्टी बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों पर चलते हुए दलित, पिछड़े और वंचित समाज को उनका संवैधानिक अधिकार और सम्मान दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि जब तक समाज के सभी वर्गों को उनकी आबादी के अनुपात में भागीदारी नहीं मिलेगी, तब तक वास्तविक सामाजिक न्याय स्थापित नहीं हो सकता।
कांग्रेस ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनिल जयहिंद ने कहा कि देश की सत्ता, संसाधनों और निर्णय प्रक्रिया में पिछड़े समाज की वास्तविक भागीदारी सुनिश्चित करना आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। जातिगत जनगणना सामाजिक न्याय की दिशा में पहला और जरूरी कदम है। इससे यह स्पष्ट होगा कि देश के विभिन्न सामाजिक वर्गों की वास्तविक आबादी कितनी है और उन्हें शिक्षा, रोजगार, राजनीति तथा आर्थिक संसाधनों में कितना प्रतिनिधित्व मिल रहा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जी ने जिस सामाजिक न्याय और भागीदारी की लड़ाई को राष्ट्रीय विमर्श बनाया है, कांग्रेस पार्टी उसे गांव-गांव तक पहुंचाएगी। मथुरा का यह विशाल जनसमूह इस बात का प्रमाण है कि समाज अब अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हो रहा है।
कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं बृज जोन प्रभारी कुणाल चौधरी ने कहा कि मथुरा की धरती से उठी सामाजिक न्याय की यह आवाज पूरे बृज क्षेत्र में नई राजनीतिक चेतना पैदा करेगी। कांग्रेस संगठन का प्रयास है कि पिछड़े, दलित, किसान, मजदूर और नौजवान समाज के लोगों को केवल चुनावी भागीदारी तक सीमित न रखा जाए, बल्कि उन्हें संगठन की जिम्मेदारियों और राजनीतिक निर्णयों में भी उचित स्थान मिले। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता इस अभियान को प्रत्येक गांव और बूथ तक लेकर जाएंगे।
कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं पंजाब प्रभारी राजकुमार मौर्या ने कहा कि सामाजिक न्याय, समान अवसर और संवैधानिक अधिकारों की लड़ाई को मजबूत करने के लिए सभी वंचित वर्गों को एकजुट होना होगा। आज देश के सामने बेरोजगारी, महंगाई, शिक्षा और रोजगार में असमानता जैसे गंभीर सवाल हैं। इन समस्याओं का समाधान तभी संभव है जब समाज के हर वर्ग को बराबरी का अवसर और सम्मानजनक प्रतिनिधित्व मिले। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी इन मुद्दों को लेकर जनता के बीच संघर्ष जारी रखेगी।
कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता वीरेंद्र चौधरी एवं पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री श्याम सुंदर शर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में 2027 का विधानसभा चुनाव सामाजिक न्याय, संविधान की रक्षा, रोजगार, आरक्षण और जनता के अधिकारों का महत्वपूर्ण चुनाव होगा। प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है और इस बदलाव की सबसे मजबूत ताकत पिछड़े, दलित, गरीब, किसान, मजदूर और नौजवान होंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी इन सभी वर्गों को साथ लेकर प्रदेश में एक मजबूत और जनहितकारी विकल्प तैयार कर रही है।
कांग्रेस ओबीसी विभाग के प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव ने कहा कि मथुरा में आयोजित इस सम्मेलन की विशाल सफलता ने साबित कर दिया है कि पिछड़ा समाज अपने अधिकारों, सम्मान और राजनीतिक हिस्सेदारी के सवाल पर एकजुट हो रहा है। कांग्रेस ओबीसी विभाग प्रदेश के प्रत्येक जनपद में सामाजिक न्याय और भागीदारी का संदेश पहुंचाएगा। हमारा संकल्प है कि पिछड़े समाज को उसकी आबादी के अनुपात में अधिकार और प्रतिनिधित्व दिलाने की लड़ाई पूरी मजबूती से लड़ी जाएगी।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया विभाग के चेयरमैन कुंवर सिंह निषाद ने कहा कि दामोदरपुरा में उमड़ा यह जनसैलाब इस बात का स्पष्ट संकेत है कि उत्तर प्रदेश का पिछड़ा, दलित और वंचित समाज अब अपने अधिकारों, सम्मान और सत्ता में भागीदारी के सवाल पर निर्णायक भूमिका निभाने के लिए तैयार है। अयोध्या के बाद मथुरा की धरती से सामाजिक न्याय की राजनीति को नई ऊर्जा मिली है। राहुल गांधी जी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी जिस संविधान, जातिगत जनगणना, आरक्षण और आबादी के अनुपात में हिस्सेदारी की लड़ाई लड़ रही है, उसे जनता का व्यापक समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि 2027 में उत्तर प्रदेश में राजनीतिक बदलाव की मजबूत नींव सामाजिक न्याय और सभी वर्गों की सम्मानजनक भागीदारी से रखी जाएगी।
कुंवर सिंह निषाद ने कहा कि यह सम्मेलन किसी एक राजनीतिक कार्यक्रम तक सीमित नहीं है, बल्कि उन करोड़ों लोगों की आवाज है जिन्हें लंबे समय से उनके अधिकारों और प्रतिनिधित्व से वंचित रखा गया है। कांग्रेस पार्टी का लक्ष्य है कि पिछड़े, दलित, शोषित और वंचित समाज के युवाओं को शिक्षा, रोजगार, संगठन और सत्ता में उनका उचित स्थान मिले। मथुरा से शुरू हुआ यह संदेश पूरे उत्तर प्रदेश में सामाजिक न्याय की नई राजनीतिक चेतना का आधार बनेगा।
जिला कांग्रेस कमेटी मथुरा के अध्यक्ष मुकेश धनगर ने सम्मेलन में उमड़े जनसमूह के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मथुरा जनपद के कांग्रेस कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों और आम जनता ने जिस उत्साह के साथ इस सम्मेलन में भागीदारी की है, वह ऐतिहासिक है।
सम्मेलन में वक्ताओं ने एक स्वर में संविधान की रक्षा, जातिगत जनगणना कराने, आरक्षण व्यवस्था को मजबूत करने, शिक्षा एवं रोजगार में समान अवसर उपलब्ध कराने तथा सभी सामाजिक वर्गों को उनकी आबादी के अनुपात में राजनीतिक एवं आर्थिक भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प व्यक्त किया।
अंत में आयोजकों ने सम्मेलन में शामिल हुए सभी वरिष्ठ नेताओं, कांग्रेस पदाधिकारियों, सामाजिक संगठनों, बुद्धिजीवियों, युवाओं, किसानों, मजदूरों एवं विशाल संख्या में पहुंचे आम नागरिकों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम का संचालन पूर्व महानगर अध्यक्ष विक्रम बाल्मीकि ने किया।
सामाजिक न्याय अधिकार सम्मेलन में उपस्थित सर्वश्री शिवदत्त चतुर्वेदी, रमेश कश्यप, मनोज गौड,़ पंकज चौधरी , सरवन अहमद, के के गौतम, उमेश शर्मा, आदित्य तिवारी, राजन पाठक, बलवीर प्रधान, राजा गौतम, अशोक निषाद, करन निषाद, रवि वाल्मीकि, हाशिम हुमेंर, संदीप चौधरी, कीर्ति कौशिक, आशीष अग्रवाल, धर्मेंद्र सिंह प्रधान, अमित दीक्षित, दीपक दीक्षित, धीरज शर्मा, लक्ष्मी नारायण, रूपेश धनगर, श्याम चौधरी, रूपा लवानिया, गीत दिवाकर, राशिद खान, उमाशंकर शर्मा, महेश चैब,े भूरी सिंह, जायस, मास्टर प्रताप सिंह, मोहन नेताजी, दीपक सिंह, ठाकुर भगवान सिंह, अशोक सिंह, अब्दुल जब्बार, आसिफ कुरेशी, मानवेंद्र पांडव, प्रवीण भास्कर, प्रवीण ठाकुर, हर्ष चौरसिया, पीयूष अग्रवाल, मोनू निषाद, डॉ डी डी गर्ग, विवेक कुमार, राजेश कुमार, कमल सागर, विजय लोधी, नरेंद्र गुर्जर, मुस्लिम कुरेशी, अशोक सैनी, निशू यादव, अजय कुमार सोनू, फौजी तस्वीर चैधरी, भगवान सिंह निषाद, अनिल खरे, रामवीर चौधरी, भगवान देवी, काशन रिजवी सहित हजारों की संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे।












