रायपुर
स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव आज दुर्ग में शीतला सेवा समिति द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ अवसर पर निकाली गई भव्य कलश यात्रा में शामिल हुए। कलश यात्रा में सात हजार से अधिक महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। मंत्री यादव की सहभागिता से धार्मिक आयोजन की गरिमा और बढ़ी।
पारंपरिक पीली साड़ियों में सजी महिलाओं के सिर पर सुशोभित मंगल कलश, युवाओं के हाथों में ध्वज तथा ढोल-नगाड़ों और भजन-कीर्तन के बीच निकली यात्रा ने पूरे शहर को भक्तिमय बना दिया। भगवान श्रीराम एवं श्रीकृष्ण के जयकारों से वातावरण गुंजायमान रहा। शहरवासियों ने जगह-जगह कलश यात्रा का स्वागत किया। इस आयोजन में दुर्ग की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, धार्मिक आस्था एवं सामाजिक एकजुटता की सुंदर झलक देखने को मिली।गौरतलब है कि दुर्ग के बैगापारा मिनी स्टेडियम में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन 5 दिसंबर तक किया जाएगा।













