* 'द इंडियन एडिट' बेहतरीन व्हिस्की ब्लेंड्स में से एक के साथ तैयार की गई है, जो प्रीमियम स्पिरिट्स की दुनिया में अपने आप में एक नया बेंचमार्क बनाती है

* उत्तर प्रदेश एबीडी की ग्रोथ यात्रा के केंद्र में है, जहां कंपनी अपने मैन्युफैक्चरिंग नेटवर्क का विस्तार करने के लिए 600 करोड़ रुपये से ज्यादा का निवेश कर रही है, और 'द इंडियन एडिट' का लॉन्च इस अहम बाज़ार में कंपनी की मौजूदगी को और मजबूत करता है

TIL Desk लखनऊ:👉भारत की प्रमुख स्पिरिट्स कंपनियों में शामिल अलाइड ब्लेंडर्स एंड डिस्टिलर्स लिमिटेड (एबीडी) ने आज अपनी नई प्रीमियम व्हिस्की 'द इंडियन एडिट' लॉन्च करने का ऐलान किया। यह ब्रांड एक खास सोच पर आधारित है। आज भारतीयों की सफलता तेज़ी से इस बात से परिभाषित हो रही है कि वे अपनी परंपराओं और बदलती संस्कृति को कितने भरोसे और आत्मविश्वास के साथ अपनी अलग पहचान में ढाल पाते हैं। आधुनिक और वैश्विक सोच रखने वाले भारतीय उपभोक्ताओं को ध्यान में रखकर बनाई गई 'द इंडियन एडिट', भारतीय होने के गर्व को एक प्रीमियम व्हिस्की अनुभव में ढालकर पेश करती है।

द इंडियन एडिट भारतीय माल्ट और ग्रेन स्पिरिट्स को चुनिंदा स्कॉच माल्ट्स के साथ ब्लेंड करके तैयार की गई है। इसमें वनीला, कैरामेल और हल्के ओक के नोट्स मिलते हैं, और माल्ट्स इसमें गर्माहट, रिचनेस और लंबे समय तक बने रहने वाला फिनिश देते हैं। व्हिस्की की पैकेजिंग में भी भारतीय पहचान को खास तौर पर जगह दी गई है। बोतल पर कई क्षेत्रीय भाषाओं को उभरे हुए अक्षरों में दिखाया गया है, जिसका डिजाइन भारतीय करेंसी नोट्स से प्रेरित है। लेबल को साफ-सुथरा रखते हुए इसमें पुराने दौर के भारतीय ट्रैवलिंग सर्कस से प्रेरित विंटेज मोटिफ दिया गया है, वहीं कैप का डिजाइन महाराजा के मुकुट से मिलता-जुलता है। पैकेजिंग के ये सभी पहलू मिलकर ब्रांड की भारतीय पहचान को गर्व के साथ और बेझिझक तरीके से सामने लाते हैं।
 
इस लॉन्च के मौके पर एबीडी के मैनेजिंग डायरेक्टर अमर सिन्हा ने कहा, "'द इंडियन एडिट' का लॉन्च एबीडी की ट्रांसफॉर्मेशन यात्रा में एक अहम कदम है, और यह बदलते भारतीय उपभोक्ताओं के लिए खास लग्ज़री ब्रांड बनाने की हमारी प्रतिबद्धता को दिखाता है। उत्तर प्रदेश इस यात्रा के केंद्र में है। राज्य की एक्साइज नीति देश की सबसे प्रगतिशील नीतियों में से एक है, जिसे एक इंडस्ट्री-फ्रेंडली सरकार का साथ मिला है, और यहां लंबी अवधि के निवेश के लिए अनुकूल माहौल भी है। सरकार की इन एक्साइज-फ्रेंडली नीतियों ने, जो पिछले आठ सालों से लागू हैं, राज्य के एमएफएल मार्केट में बड़ी ग्रोथ लाने में मदद की है। एबीडी अपने मैन्युफैक्चरिंग नेटवर्क को मजबूत करने के लिए राज्य में 600 करोड़ रुपये से ज्यादा का निवेश कर रही है। इसमें बॉटलिंग यूनिट के वित्त वर्ष 2027 की तीसरी तिमाही तक शुरू होने, और डिस्टिलरी के अगले 24 महीनों में शुरू होने की योजना है। हमें राज्य में बड़ी संभावनाएं दिखती हैं, और हम इसकी ग्रोथ में और ट्रिलियन-डॉलर इकॉनमी बनने के इसके विज़न में योगदान देने के लिए उत्सुक हैं।"

 एबीडी के ग्रुप चीफ मार्केटिंग एंड इनोवेशन ऑफिसर, बिक्रम बासु  ने कहा, "'द इंडियन एडिट' प्रीमियम व्हिस्की आज के भारत की खूबसूरती को दिखाती है। यह नज़रिए से लगातार आधुनिक होता जा रहा भारत है, जो दुनिया के साथ कदम मिला रहा है, और साथ ही अपनी उन परंपराओं व मूल्यों को भी आगे बढ़ा रहा है, जो हमारे लोगों और हमारी प्राचीन सभ्यता के मूल में हैं। यह ब्रांड ऐसे व्यक्ति का जश्न मनाता है, जो 'द इंडियन' के तौर पर अपनी जड़ों से जुड़ा है, और आत्मविश्वास के साथ एक समकालीन, वैश्विक नज़रिया गढ़ रहा है। यह उस जगह पर आता है, जहां आज वैल्यू और वॉल्यूम दोनों के लिहाज़ से स्पिरिट्स कारोबार का केंद्र है, और हमें अपनी क्षमताओं पर पूरा भरोसा है कि हम इसे एक बड़ी कामयाबी बनाएंगे।"

यह लॉन्च ऐसे समय हुआ है, जब भारत के प्रीमियम व्हिस्की सेगमेंट में लगातार ग्रोथ का माहौल बना हुआ है, और उपभोक्ता ऐसे ब्रांड की तलाश में हैं, जो क्वालिटी, अलग पहचान और बेहतर ड्रिंकिंग एक्सपीरियंस को साथ लेकर आएं। 'द इंडियन एडिट' 750 मिली, 500 मिली और 180 मिली के पैक में महाराष्ट्र, दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पंजाब, चंडीगढ़, राजस्थान, गोवा, दमन, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल जैसे प्रमुख बाज़ारों में उपलब्ध होगी, और जल्द ही इसे दूसरे बाज़ारों में भी उतारने की योजना है। उत्तर प्रदेश में 750 मिली पैक की कीमत 1,040 रुपये रखी गई है। अलग-अलग राज्यों में एक्साइज नियमों और टैक्स के हिसाब से उपभोक्ता कीमतों में अंतर हो सकता है।