TIL Desk Lucknow/ लोकसभा चुनाव 2024 के लिए समाजवादी पार्टी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं. सपा के यूपी अध्यक्ष नरेश उत्तम ने एलान कर दिया है कि पार्टी यूपी की सभी 80 सीटों पर चुनाव लड़ने जा रही है. जब उनसे सवाल किया गया कि लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी का चेहरा कौन होगा? इस पर उन्होंने जवाब दिया, "चेहरा केवल एक ही है- अखिलेश यादव. अखिलेश प्रधानमंत्री होने की पूरी योग्यता रखते हैं."