TIL Desk मुंबई:👉लोकप्रिय शो ‘जाने अनजाने हम मिले’ अब एक हाई ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंस के साथ धड़कनें बढ़ाने वाला है। शो में ‘राघव’ के किरदार में भरत अहलावत और ‘रीत’ के रोल में आयुषी खुराना नजर आ रहे हैं। आने वाले एपिसोड्स में एक इंटेंस बाइक स्टंट सीक्वेंस दिखाया जाएगा, जो स्टोरीलाइन के बड़े हाइलाइट्स में से एक होने वाला है। इस ड्रामेटिक ट्रैक में राघव का एक भयानक एक्सीडेंट होगा, जिसके बाद वो अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझता नजर आएगा।

शूटिंग से जुड़ी बातें शेयर करते हुए भरत ने बताया कि इस सीक्वेंस के लिए उन्होंने अपनी खुद की बाइक इस्तेमाल की, जिससे वो पूरी तरह कंट्रोल में रह सके, क्योंकि वो अपनी बाइक की हर डिटेल से अच्छी तरह वाकिफ हैं।

भरत बताते हैं, ‘‘ये बाइक स्टंट सीक्वेंस मेरे लिए एक शानदार एक्सपीरियंस रहा। अपने तरीके और अपने स्टाइल में ऐसे एक्शन सीक्वेंस करना वाकई बहुत यादगार था। हमारे डायरेक्टर सुमित सिरी और मैंने पहले से डिस्कस किया था कि हम एक्शन को अलग भी रखें और नैचुरल भी।

सच कहूं तो मेरी को स्टार आयुषी भी एक दूसरे बाइक स्टंट एक्शन सीक्वेंस का हिस्सा थीं और शूट के दौरान मैंने उन्हें बाइक चलाना भी सिखाया। उन्हें सिखाना बहुत मजेदार था और मैंने पूरा ध्यान रखा कि एक्शन सीन करते वक्त उन्हें कोई चोट न लगे। कुल मिलाकर ये एक यूनिक और एंजॉयबल एक्सपीरियंस रहा।’’ भरत ने आगे कहा, ‘‘बॉलीवुड में कई शानदार एक्टर्स हैं जो जबरदस्त स्टंट्स करते हैं, लेकिन मैं हमेशा से अक्षय कुमार सर का फैन रहा हूं। वो असली ‘खिलाड़ी’ हैं और एक्शन सीक्वेंस करने के मामले में वो हमेशा मेरी इंस्पिरेशन रहे हैं।’’ गौरतलब है कि ज़ी टीवी पर ‘जाने अनजाने हम मिले’ शो रोजाना रात साढ़े दस बजे प्रसारित है।