• लखनऊ की कक्षा नौ की छात्रा ने 50 मीटर बटरफ्लाई और फ्रीस्टाइल में हासिल किए स्वर्ण पदक

TIL Desk लखनऊ:👉शहर की युवा तैराक अलीना रिजवी ने नई दिल्ली में आयोजित दिल्ली ओपन टैलेंट सर्च तैराकी प्रतियोगिता-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक जीते। प्रतियोगिता में अलीना ने 50 मीटर बटरफ्लाई और 50 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा में पहला स्थान हासिल किया।
कुनस्कैप्सकोलान लखनऊ की कक्षा 9-बी की छात्रा अलीना ने दोनों स्पर्धाओं में तेज गति और शानदार तकनीक का प्रदर्शन किया। उन्होंने पूरे आत्मविश्वास के साथ मुकाबले में हिस्सा लिया और अपने प्रदर्शन से सभी का ध्यान खींचा। 

स्विम फॉर इंडिया अकादमी की ओर से प्रतियोगिता का आयोजन 23 अगस्त को नई दिल्ली स्थित डॉ. एसपीएम स्विमिंग पूल परिसर में किया गया। प्रतियोगिता में देश के विभिन्न हिस्सों के अलावा विदेशों से आए तैराकों ने भी हिस्सा लिया।

अलीना की इस सफलता पर विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। विद्यालय की ओर से उन्हें बधाई देते हुए भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दी गईं। अलीना की यह उपलब्धि उनके लगातार अभ्यास, अनुशासन और तैराकी के प्रति समर्पण का नतीजा है।
एक ही प्रतियोगिता में दो स्वर्ण पदक जीतकर अलीना ने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है। उनके प्रदर्शन से आने वाली प्रतियोगिताओं में भी बेहतर नतीजों की उम्मीद जगी है।